रघुराजनगर नगरी: सिविल लाइन के हाटी मोड़ के पास ऑटो-बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौके पर मौत
सिविल लाइन थानाक्षेत्र के हाटी मोड़ के पास ऑटो और बाइक में सीधी टक्कर हो गई । एक्सीडेंट में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई । मृतक बाइक सवार कौन है अभी जानकारी नहीं लग सकी है । घटना होते ही मौके पर लगी भीड़ ने पुलिस को सूचित कर दिया । पुलिस मौके पर पहुंची और बुधवार की रात 10 बजे शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया है और घटना की जांच तफ्तीश में जुट गई है ।