गैरतगंज: किसानों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर गैरतगंज में सौंपा ज्ञापन, जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
रायसेन जिले के गैरतगंज क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। क्रांतिकारी किसान संगठन (मध्य भारत) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए और तहसीलदार के माध्यम से शासन तक अपनी आवाज पहुंचाई। ज्ञापन में किसानों ने खेती से जुड़ी छह प्रमुख मांगों का विस्तार से उल्लेख करते हुए त्वरित