मुरैना नगर: मुरैना: महापौर के वार्ड में नाले से बढ़ी मुसीबत, 6 महीने से गंदे पानी में जी रहे लोग, वीडियो वायरल
मुरैना नगर निगम के वार्ड 10 की बाबूलाल सोलंकी वाली गली में पिछले 6 महीने से सीवर और गंदे पानी की समस्या बनी हुई है।सड़क पर फैले बदबूदार पानी से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।रहवासियों का आरोप है कि बड़ा नाला बनाने और सफाई नहीं होने से पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर फैल रहा है। लोगों ने समस्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर नगर निगम से समाधान की मांग की।