घाटमपुर ब्लॉक कार्यालय में गुरुवार दोपहर 3 बजे विधायक सरोज कुरील ने 30 ट्राईसाइकिल और एक स्मार्ट केन समेत कुल 31 सहायक उपकरण दिव्यांगों को वितरित किए। इस पहल से क्षेत्रीय दिव्यांगों में भारी उत्साह और खुशी देखी गई। विधायक सरोज कुरील ने जानकारी देते हुए बताया की प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार दिव्यांगों के लिए कई योजनाएं लेकर आई है। जिसका लाभ मिल रहा है।