बाह: जैतपुर के नहटोली गांव में अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, बड़ा हादसा टला
जैतपुर क्षेत्र के नहटोली गांव में शनिवार देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक दो विद्युत पोल तोड़ते हुए एक घर में जा घुसा। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। ट्रक की टक्कर से पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे कई घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना के बाद चालक और क्लीनर मौके से भाग निकले, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिय