पिपरई: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न, बुधवार को यज्ञ की पूर्ण आहुति
पिपरई के ग्राम बरौला में स्थित राधा कृष्ण भगवान के मंदिर मैं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हो गया है । साथ ही 5 फरवरी से मंदिर में यज्ञ भी चल रहा है साथ ही दोपहर 2:00 से शाम 5:00 तक भागवत कथा का आयोजन भी मंदिर में किया जा रहा है । इस दौरान रात 8:00 बजे से रामलीला का भी आयोजन मंदिर में किया जा रहा है जिसका समस्त भक्त जन धर्म लाभ ले रहे हैं