पिपरई: साइबर सुरक्षा अभियान: स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक
साइबर सुरक्षा अभियान के तहत नगर के तक्षशिला स्कूल के बच्चों को सेफ क्लिक के बारे में जानकारी दी गई । थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा द्वारा नगर की तक्षशिला स्कूल पहुंचकर साइबर क्राइम से संबंधित वीडियो क्लिप भी दिखाई गई ताकि स्कूल के बच्चे भी अपने माता-पिता एवं अन्य लोगों को हो रहे साइबर फ्रॉड से बचने का तरीका बता सके