ग्राम टांडा अमीचंद में महिला द्वारा गोली मारकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने मृतका के पति जगजीत सिंह के खिलाफ अवैध हथियार रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।रविवार को हुई घटना में 31 वर्षीय तरनजीत कौर पत्नी जगजीत सिंह ने कथित रूप से 315 बोर के अवैध तमंचे से खुद को गोली मार ली थी। घटना के बाद मौके से पुलिस ने एक देसी तमंचा बरामद किया था।