पूरनपुर: गजरौला थाना क्षेत्र में महिला ने पड़ोसी पर दुष्कर्म के प्रयास का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज
गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 24 अप्रैल को वह घर मे अकेली थी तभी गांव निवासी युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा विरोध करने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि पीड़िता के कपड़ें भी फाड़ दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।