धमतरी: महिला आरक्षण पर विपक्ष बेनकाब, अधिकार की बात, लेकिन समर्थन से इंकार: महापौर, नगर निगम धमतरी
संसद में महिला आरक्षण बिल के गिरने पर महापौर रामू रोहरा ने विपक्ष पर आक्रामक रुख अपनाते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का ढोंग करने वाले विपक्षी दलों की सच्चाई देश के सामने आ गई है। जब महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने का समय आया, तब विपक्ष ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस ऐतिहासिक अवसर को ठुकरा दिया।