हरदोई: कलेक्ट्रेट ऑफिस में डीएम ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ 4 जनवरी तक चलेगा विशेष चेकिंग अभियान
Hardoi, Hardoi | Dec 21, 2024 कलेक्ट्रेट ऑफिस में मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि अवैध शराब के विरूद्व आज से 4 जनवरी तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।डीएम ने बताया कि क्रिसमस पर्व एवं नव वर्ष को ध्यान में रखते हुए जनपद में अवैध मदिरा निर्माण, बिक्री एवं तस्कारी तथा अवैध स्प्रिट,अल्कोहल के परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलेगा।