हरदोई: हरियावां थाना क्षेत्र में किशोरी का मुंह दबाकर युवक ने गन्ने के खेत में खींचकर किया दुष्कर्म, पिता ने पुलिस से की शिकायत
Hardoi, Hardoi | Dec 21, 2024 हरियावां थाना क्षेत्र में एक किशोरी को गांव के एक युवक ने उसका मुंह दबाकर गन्ने के खेत में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शुक्रवार रात 11 बजे पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में किशोरी की पिता बताया कि घर के बाहर खूंटे में बंधी गाय अचानक खुल गयी थी और उसे पकड़ने के लिए जब बेटी गई तो उसी समय गांव के एक युवक ने बेटी को पकड़ लिया और उसके मुंह को दबा दिया।