होशंगाबाद नगर: डबल फाटक के पास घर में निकला 8 फीट लंबा धामन सांप, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू
रविवार को सर्प मित्र रवि टंडन से मिली जानकारी के मुताबिक डबल फाटक के पास स्थित एक घर में सांप दिखाई देने सूचना घर मालिक के द्वारा फोन करके दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने देखा कि घर के बाजू में रखी बोरीयों के नीचे एक 8 फिट लंबा धमन प्रजाति का सांप बैठा हुआ था क्षेत्र में सांप दिखाई देने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।