बीकानेर: वंदे गंगा अभियान के तहत वन संरक्षक कार्यालय से आयोजित हुआ 'रन फॉर एनवायरमेंट', पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा वंदे गंगा पखवाड़ा अभियान के तहत गुरुवार को ‘रन फॉर एनवायरमेंट’ जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ को मुख्य वन संरक्षक हनुमानाराम, निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी, एसडीएम महिमा कसाना और अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ पब्लिक पार्क स्थित उपवन संरक्षक कार्यालय से शुरू होकर कलेक्ट्रेट, संभागीय