सीतापुर: अंबोरा में प्रेमी के साथ ससुराल में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत
जनपद के तालगांव थाना क्षेत्र के अंबोरा गांव में रहने वाली एक महिला ने ससुराल में अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया था ससुराल वालों के द्वारा महिला को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया गया जिसके बाद प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया गया मामले में महिला ने तुरंत ही जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की जिला अस्पताल लाने पर महिला की मौत हो गई है।