थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि मंगलवार की तड़के एटा के सुनहरी नगर निवासी वैभव यादव कार से अपने दोस्त अनूप की पत्नी किरन के साथ बीमार अनूप के पिता को देखने दिल्ली जा रहे थे। करीब 4 बजे वह गभाना क्षेत्र में हाईवे पर गांव भरतरी के पास पहुँचे तभी सड़क किनारे खराब खडे ट्रक से उनकी कार टकरा गई। हादसे में कार सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।