खरगोन। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सनावद रोड स्थित अस्पताल में सिकल सेल यूनिट का उद्घाटन करते हुए समाज को झकझोर देने वाला संदेश दिया। उन्होंने 42 साल पुरानी अपनी निजी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने अपनी आंखों के सामने मासूम बच्चों को इस बीमारी से दम तोड़ते देखा है।