नरैनी: नरैनी विधायक द्वारा प्रस्तावित संपर्क मार्गों के निर्माण कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई
Naraini, Banda | Mar 31, 2026 बांदा के नरैनी विधायक ओममणि वर्मा द्वारा प्रस्तावित किए गए संपर्क मार्गों के निर्माण कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान हो गई है। जिसमें सभी संपर्क मार्ग बुंदेलखंड विकास निधि योजना के तहत निर्मित होंगे। आमजन लोगों द्वारा लगातार संपर्क मार्गो के निर्माण कार्य के लिए क्षेत्रीय विधायक ओममणि वर्मा से मांग की जा रही थी।