डमरुआ अधकैली पंचायत के पिपरा गांव वार्ड संख्या 7 में पंचायत द्वारा कराए गए नाला निर्माण की पोल खुल गई है। अशफाक आलम, गुलाम मुस्तफा, गुलाम हजरत के अनुसार लगभग तीन लाख रुपये की लागत से बना नाला एक-दो वर्ष के भीतर ही जर्जर हो गया, जिससे लोगों को इसका पूरा लाभतक नहीं मिल सका। ग्रामीणों का कहना है कि घटिया निर्माण सामग्री और लापरवाही के कारण नाला टूट-फूट का शिकार