नवाबगंज: ईरान में हमलों से जैदपुर के परिवार चिंतित, कुम शहर में फंसे एक दर्जन से अधिक युवा, संपर्क टूटा
ईरान में बढ़ते हमलों और सुप्रीम लीडर की मौत के बाद बाराबंकी जिले के जैदपुर कस्बे के कई परिवारों की चिंता बढ़ गई है। कस्बे के करीब एक दर्जन से अधिक युवा कुम शहर में रहकर धार्मिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जबकि एक मौलाना वहीं बच्चों को पढ़ा रहे हैं। इंटरनेट सेवाएं बाधित होने के कारण उनसे सीधा संपर्क मुश्किल हो गया है, जिससे परिजनों की बेचैनी बढ़ गई है।