कोडरमा: डोमचांच में 7 दिवसीय आवासीय योग-यज्ञ रोगोपचार शिविर का आयोजन होगा
स्वास्थ्य और प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पतंजलि योग समिति, जिला कोडरमा द्वारा 7 दिवसीय आवासीय योग-यज्ञ रोगोपचार शिविर का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 6 अप्रैल 2026 से महिला स्नातक (डिग्री) महाविद्यालय, डोमचांच (थाना के पीछे, रेफरल अस्पताल के सामने) में प्रारंभ होगा।