इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बाणगंगा क्षेत्र से 20 ग्राम ब्राउन शूगर के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार
Indore, Indore | Apr 8, 2024 क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर की सूचना मिली थी की एक बदमाश बाणगंगा क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहा है पुलिस ने एक टीम बनाई थी इस दौरान टीम द्वारा न्यू विजयनगर चौराहा बाणगंगा पर चेकिंग अभियान चलाया था एक युवक पुलिस की चेकिंग को देखकर पलट गया पुलिस ने शंका होने पर उसे पकड़ा था तलाशी में उसके पास से टीम को 20 ग्राम ब्राऊन शुगर बरामद की