इंदौर: सराफा चौपाटी पर विवाद और मारपीट करने वाली महिला और युवती का वीडियो वायरल,पुलिस ने किया मामला दर्ज
Indore, Indore | Apr 8, 2024 सराफा चौपाटी में एक के बाद एक विवाद की घटना सामने आ रही है सराफा चौपाटी में एक महिला और एक युवती में जमकर विवाद हुआ और विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।एक महिला मोमोज खाने के लिए आई हुई थी इस दौरान सराफा चौपाटी में लगी मोमोज की दुकान पर से महिला ने मोमोज खरीदे लेकिन जिस दुकान से महिला ने मोमोज खरीदे उस दुकान को एक युवती ने विवाद किया।