इंदौर: राजस्व न्यायालयों की जांच के लिए पहुंची सभी एडीएम कई न्यायालयों में मिली अनियमितताएं कलेक्टर जल्द लेंगे बड़ा एक्शन
Indore, Indore | Apr 8, 2024 राजस्व के लंबित प्रकरणों और अधिकारियों की लापरवाही पर लगाम लगाने के लिए अब सख्ती शुरू कर दी है,कलेक्टर ने सभी एडीएम को राजस्व न्यायालयों के औचक निरीक्षण के लिए आदेश दिए है,इसी के चलते अपर कलेक्टर सपना लोवंशी, गौरव बैनल और रोशन राय ने सभी राजस्व न्यायालयों का दौरा करते हुए यहाँ दस्तावेजों की जांच की,इस दौरान कई स्थानों पर अनियमितताएं देखने को मिली है ।