प्रतापपुर: गन्ना किसानों ने 27 अप्रैल को धरना-प्रदर्शन का किया ऐलान
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में गन्ना किसानों और मजदूरों ने बकाया भुगतान को लेकर बड़ा आंदोलन करने का निर्णय लिया है। किसानों का आरोप है कि पिछले चार महीनों से गन्ना आपूर्ति के बावजूद भुगतान नहीं किया गया, जिससे आर्थिक संकट गहरा गया है। इस संबंध में प्रशासन को पूर्व में ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।