गुना नगर: जिला अस्पताल:करोड़ों रुपए की लागत से बनी क्रिटिकल केयर यूनिट की छत से पहली ही बारिश में टपका पानी,बेहतर दावों की खुली पोल
गुना। जिला अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावों और सरकारी बजट की जमीनी हकीकत गुना जिला अस्पताल में खुलकर सामने आ गई है। करोड़ों रुपए की भारी-भरकम लागत से हाल ही में बनकर तैयार हुए जिला अस्पताल के नवनिर्मित क्रिटिकल केयर यूनिट की छत पहली ही हल्की बारिश में टपकना शुरू हो गई है। जिसकी सत्ताधारी दल के नेताओं ने चिंता जताई है