चंदनकियारी: चंदनकियारी में जनभावनाओं और मांगों को लेकर विधायक उमाकांत रजक ने रेल मंडल प्रबंधक से मुलाकात की
चंदनकियारी विधानसभा की जनभावनाओं एवं विभिन्न मांगों को लेकर आज शुक्रवार को दक्षिण पूर्व रेलवे, आद्रा डिवीजन,पश्चिम बंगाल में मंडल रेल प्रबंधक से मुलाकात की।समय लगभग साढ़े तीन बजे विधायक ने बताया कि जनहित एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से सार्थक चर्चा हुई। हमने क्षेत्र की आवश्यकताओं को मजबूती से रखा।