जयसिंहनगर: सीधी में बनसुकली रोड पर बाइक सवार ने महुआ बीन रहे व्यक्ति को कुचला, मौके पर मौत
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनसुकली रोड सीधी पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में महुआ बिन रहे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो जाने का मामला शुक्रवार की सुबह 11 बजे लगभग प्रकाश में आया है। बताया गया है कि तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से महुआ बिन रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।