जमुई: पतंबर में खेत में काम कर रही महिला को सांप ने डसा सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 11, 2024 पतंबर में खेत में काम कर रही महिला को सांप ने काट लिया। वही महिला की हालत गंभीर होने पर परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला की पहचान लछुआड़ थाना क्षेत्र के पतंबर गांव निवासी बबीता देवी के रूप में की गई है। घायल के परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह बबीता देवी अपने खेतों में काम कर रही थी। तभी सांप ने उसे डस लिया।