बिक्रम: बिक्रम थाना पुलिस ने दो वारंटी गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत
Bikram, Patna | Jul 5, 2026 बिक्रम थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर माननीय न्यायालय से जारी गैर-जमानतीय वारंट के आलोक में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी लंबे समय से वारंट के मामले में वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके उपरांत रविवार सुबह करीब 11 बजे दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।