कोरबा: कोरबा में दो अलग हादसों में 5 लोग घायल, शराब के नशे में कार पलटी, थार-कार भिड़ंत में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त
Korba, Korba | Apr 14, 2026 कोरबा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। इनमें से एक घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई, जहां शराब के नशे में धुत एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं, दूसरी घटना कुमुण्डा थाना क्षेत्र के कुचेना मुख्य मार्ग पर हुई, जिसमें थार और कार की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए।