मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में एलपीजी सिलेंडर की कमर्शियल सप्लाई बंद, मेडिकल कॉलेज हॉस्टल प्रभावित
ईरान युद्ध के कारण कमर्शियल एलपीजी गैस की सप्लाई बंद होने का असर अब पलामू में दिखाई देने लगा है। मेदिनीनगर के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में करीब 350 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, जहां हॉस्टल के किचन में गैस की कमी हो गई है। लड़कों के हॉस्टल में प्रतिदिन करीब डेढ़ सिलेंडर गैस की खपत होती है, लेकिन सप्लाई बंद होने से गुरुवार से ही खाना बनाने में परेशानी शु