हटा: हटा में श्रीमद्भागवत कथा में सुनाई गई श्री कृष्ण एवं श्रीराम जन्मोत्सव की कथा, ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजन
Hatta, Damoh | May 3, 2026 सर्व ब्राह्मण धर्मशाला हटा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा हैकथा के चौथे दिन कथावाचक पं. वीरेन्द्र शास्त्री जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण जन्म और श्रीराम जन्म की कथा सुनाई,आज रविवार शाम 4 बजे से कथा में व्यास पीठ से शास्त्री जी ने कहा कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी, तो भगवान कृष्ण को अवतरित होना पड़ा