मेदिनीनगर (डालटनगंज): सुआ कोड़िया में बुलेट सवार अपराधी ने पुलिस जवान को मारी गोली, मेदिनीनगर एमएमसीएच में भर्ती
मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया गांव में रविवार शाम करीब 5बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बुलेट बाइक पर सवार अपराधी ने पुलिस जवान को गोली मार दी। इस हमले में मनिका थाना क्षेत्र के चामा बरवइया गांव निवासी पुलिस जवान पवन सिंह (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ह