बहराइच: बक्शीपुरा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत बक्शीपुरा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ विवाहिता का शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।