शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में अचानक भीषण आग लग गई। आग पहली मंजिल पर बने मनरेगा के नए कार्यालय में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद घंटों में आग पर काबू पाया गया।