नवाबगंज: बाराबंकी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, देवा-भैयारा सद्धीपुर मार्ग पर एक युवक गंभीर घायल
बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। देवा-भैयारा सद्धीपुर मार्ग पर शराब की दुकान के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं। जानकारी के अनुसार, एक बाइक सवार युवक कथित तौर पर नशे की हालत में था, जिसके कारण यह भिड़ंत हुई।