बालोद: ग्राम परसुली में सूने मकान में चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार, 6 लाख से अधिक के जेवर और नगदी बरामद
Balod, Balod | May 11, 2026 बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम परसुली में सूने मकान में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी सहित कुल 6 लाख 2 हजार 709 रुपए का मशरूका बरामद किया गया है।