विष्णुगढ़: विष्णुगढ़, टाटीझरिया और दारू में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 30 जून तक छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर दी जाएगी खुराक
विष्णुगढ़, टाटीझरिया और दारू प्रखंड में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ हुआ, 30 जून तक 0-5 वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर दी जाएगी खुराक। विष्णुगढ़, टाटीझरिया और दारू प्रखंड क्षेत्र के सभी पोलियो बूथों पर रविवार को पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया, जिसके तहत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई।