बिंदकी: चक जहानपुर गांव में शार्ट सर्किट से दो घरों में लगी आग, लाखों रुपए की नगदी व सामान जलकर हुआ नष्ट, दो मवेशी भी झुलसे
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के चक जहानपुर गांव में शनिवार की दोपहर करीब 12:00 बजे रोड किनारे खड़े बिजली के खंबे के शार्ट सर्किट से सेवालाल तथा छोटेलाल के घरों में आग लग गई। जिसके चलते हड़कंप मच गया। ग्रामीणों तथा फायर ब्रिगेड ने मिलकर आग को बुझाया तब तक नगदी व सामान सहित लाखों रुपए की संपत्ति जल गई। दो मवेशी भी झुलस गए। ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।