बागबाहरा: खमरिया के जंगल में जुआ खेल रहे छह लोगों को 9100 नगद राशि के साथ खल्लारी पुलिस ने किया गिरफ्तार
खमरिया के जंगल में जुआ खेल रहे छह लोगों को 9100 नगद राशि के साथ खल्लारी पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए ,उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 की उप धारा 2 के तहत कार्रवाई की गई है । आरोपी संदीप चंद्राकर, पवन चंद्राकर, भावेश चंद्राकर, उमाराम निषाद, नीलकंठ राजपूत एवं संजय बघेल , सभी खमरिया के जंगल में बैठकर ताश की पत्ती से जुआ खेल रहे थे ।