बागबाहरा: चुरकी तिराहा में तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट से मौत मामले में बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
चुरकी तिराहा में तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट से मौत मामले में ,खल्लारी पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए विवेचना प्रारंभ कर दी है। 6 जनवरी को ओंकारबंद निवासी बाइक चालक सतीश बांधे अपने अन्य दो दोस्तों के साथ चुरकी घूमने गया हुआ था, तेज एवं लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए बोर्ड से टकराकर घायल होने के बाद उपचार के दौरान बाइक चालक की मौत हो गई थी ।