बागबाहरा: बनडबरी के एक व्यक्ति को 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ भंवरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
बनडबरी के एक व्यक्ति को 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ भंवरपुर पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए , उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है । आरोपी बाबूलाल श्रीवास निवासी बनडबरी के द्वारा पतेरापाली मार्ग पर शराब रखकर बेचने का कार्य कर रहा था , सूचना पर भंवरपुर पुलिस की टीम ने मौके पर आरोपी के कब्जे से 10 लीटर देशी महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।