बागबाहरा: पचेड़ा के एक व्यक्ति को चार लीटर देसी महुआ शराब के साथ खल्लारी पुलिस ने किया गिरफ्तार
पचेड़ा निवासी आरोपी अशोक कुमार साहू पिता बृजलाल साहू को 4 लीटर देसी महुआ शराब के साथ, खल्लारी पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । मुखबिर की सूचना पर खल्लारी पुलिस की टीम ने पचेड़ा निवासी आरोपी के कब्जे से चार लीटर देसी महुआ शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है ।