विदिशा नगर: झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, धान की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
जिले में पिछले दो-तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। मानसून की धीमी शुरुआत से चिंतित किसान अब पूरे उत्साह के साथ खरीफ सीजन की तैयारियों में जुट गए हैं। खेतों में पर्याप्त पानी भरने से धान की रोपाई का काम तेज हो गया है। रविवार दोपहर 12 बजे किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से फसल की बढ़वार बेहतर होगी।