बेरमो: जारंगडीह खदान के द्वार पर कोयला माफियाओं ने सुरक्षाकर्मी पर किया जानलेवा हमला, कर्मी घायल
Bermo, Bokaro | Apr 21, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में कोयला माफियाओं का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि अब सुरक्षा कर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं। सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना में कोयला चोरी रोकना हेड सिक्योरिटी गार्ड को भारी पड़ गया, जहां बेखौफ कोयला चोरों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।