तुलसीपुर: तुलसीपुर क्षेत्र में दोपहर बाद आई तेज आंधी और बारिश, जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी
13 अप्रैल रविवार दोपहर बाद लगभग 3:00 बजे तुलसीपुर क्षेत्र में तेज आंधी पानी से किसानों की खेतों खड़ी व कटी फसलें भीग गई वहीं विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुआ।मौसम को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बचाव के लिए एडवाइजरी भी जारी किया गया है। बारिश के समय लोगों को पेड़ों के नीचे ना रुकने वह विद्युत पोल के निकट एवं टीन शेड में ना रहने को कहा गया है।