तुलसीपुर: पचपेड़वा क्षेत्र के नेटहवा एवं अन्य स्थानों पर डॉ भीमराव अंबेडकर के स्मारक स्थलों पर चलाया गया स्वच्छता अभियान
13 अप्रैल रविवार दोपहर 12:00 बजे के बाद पचपेड़वा क्षेत्र के नेटहवा एवं अन्य स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के जयंती के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम अंतर्गत एक दिन पूर्व स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को बाबा साहब के समता मूलक विचारों से अवगत कराया गया एवं उन्हें नमन किया गया।