चूरू: चूरू में मंडी सचिव और सुपरवाइजर को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, कृषि उपज मंडी में एसीबी की कार्रवाई
Churu, Churu | Jul 7, 2026 चूरू भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि उपज मंडी समिति के सचिव और सुपरवाइजर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी की इस कार्रवाई से मंडी परिसर में हड़कंप मच गया। टीम ने आरोपियों के कब्जे से रिश्वत की राशि भी जब्त कर ली है तथा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।