मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के लूसा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिले वृद्ध के शव की पहचान दूसरे दिन भी नहीं हो सकी
राजगढ़ थाना क्षेत्र के लूसा रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हुए अज्ञात 70 वर्षीय वृद्ध के शव का पहचान दूसरे दिन भी नहीं हो सका। जिससे पुलिस आसपास के कई थानों सोशल मीडिया के सहयोग से बुधवार की दोपहर तक शव की पहचान करने में जुटी थी लेकिन नहीं हो सका। फिलहाल राजगढ़ पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है जो कि अज्ञात है।